फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: फर्जी प्रमाणपत्र पर नौकरी करने वाली अध्यापिका बर्खास्त

Tue, 19 Nov 2024 01:40 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। प्राथमिक विद्यालय पडरी बुजुर्ग में तैनात अध्यापिका सुमन यादव को बर्खास्त कर दिया गया है। उन पर फर्जी प्रमाण पत्र के आधार पर नौकरी करने का आरोप है। जांच में टेट फेल होना भी उनको बताया गया। जानकारी के अनुसार, मिठौरा ब्लाॅक के पड़री बुजुर्ग में तैनात अध्यापिका का सुमन यादव वर्ष 2016 में तैनात हुई थी । वह सदर ब्लॉक से स्थानांतरित होकर गई थी। भैंसी गांव के राजेश्वर पटेल ने उनकी शिकायत की थी। आरोपी अध्यापिका गोरखपुर शहर के कूड़ाघाट की रहने वाली है। जांच में टेट का सर्टिफिकेट ऊषा सैनी के नाम से पाया गया। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी श्रवण कुमार गुप्ता ने बताया कि आरोपी अध्यापिका को बर्खास्त कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें