महराजगंज। पनियरा नगर पंचायत के नवीन कार्यालय भवन का लोकार्पण रविवार को केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी ने किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की डबल इंजन सरकार जनता की सुविधा और सुशासन के लिए निरंतर कार्य कर रही है। यह आधुनिक कार्यालय पारदर्शी प्रशासन और त्वरित सेवा का प्रतीक बनेगा।
भाजपा जिलाध्यक्ष संजय पांडेय ने कहा कि भाजपा सरकार जनसरोकारों के प्रति संवेदनशील है और उसका हर निर्णय जनता के हित में है। गोरखपुर के मेयर मंगलेश श्रीवास्तव ने कहा कि डिजिटल प्रणाली और पारदर्शी व्यवस्था से जनता को अब कार्यालय के कार्यों में सुविधा मिलेगी। पनियरा विधायक ज्ञानेंद्र सिंह ने कहा कि सरकार गांव से लेकर नगर तक समान दृष्टि से विकास कर रही है। सदर विधायक जय मंगल कन्नौजिया ने कहा कि नगरों का कायाकल्प हो रहा है।