फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: पति को रास्ते से हटाने के लिए पत्नी ने रची साजिश

विज्ञापन
पुलिस कार्यालय पर नागेश्वर रौनियार के हत्या के मामले में गिरफ्तार पत्नी और प्रेमी।
विज्ञापन
महराजगंज/ निचलौल। कोतवाली ठूठीबारी थाना क्षेत्र राजाबारी गांव की रहने वाली हत्यारोपी पत्नी नेहा रौनियार व उसका प्रेमी जितेंद्र निवासी राजाबारी रविवार को गिरफ्तार हो गया। पूछताछ के बाद पुलिस ने दोनों को जेल भेज दिया। आरोपी पत्नी ने पहले पति को शराब पिलाई। इसके बाद दुपट्टे से हाथ पैर बांध दिए। बाद में प्रेमी के साथ मिलकर पति की गला दबाकर हत्या कर दी।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक सोमेन्द्र मीणा ने बताया कि 13 सितंबर रात करीब 3:00 बजे निचलौल पुलिस को सूचना मिली कि सिंदुरिया निचलौल मार्ग पर दमकी गैस एजेंसी के पास एक युवक का शव पड़ा है। पुलिस मौके पर पहुंची और शव की पहचान नागेश्वर रौनियार निवासी राजाबारी थाना कोतवाली ठूठीबारी के रूप में की। शव कब्जे में लेकर कार्रवाई करते हुए नागेश्वर रौनियार के पिता केशव राज रौनियार की तहरीर पर आरोपी बहु नेहा रौनियार और उसके प्रेमी जितेंद्र निवासी राजाबारी पर केस दर्ज कर तलाश में जुट गई।
इसी बीच पुलिस रविवार सुबह आरोपी नेहा और उसके प्रेमी जितेंद्र को दमकी गैस एजेंसी के पास से गिरफ्तार कर लिया। मामले में आरोपी नेहा और उसके प्रेमी जितेंद्र के खिलाफ कार्रवाई करते हुए जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन

बच्चे को नींद की गोली खिला दिया वारदात को अंजाम : हत्यारोपी नेहा रौनियार ने यह भी बताया कि साजिश रचने के बाद पति नागेश्वर को किराए के मकान पर बुलाने से पहले बच्चे आदविक को मिठाई में नशे की गोली मिलाकर खिला दी थी। इससे बच्चा गहरी नींद में सो गया। फिर बच्चे को कमरे में किनारे लिटा वारदात को अंजाम दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें