चौक बाजार/सिसवा बाजार। थाना क्षेत्र के खोस्टा निवासी बाइक सवार दंपती को कोठीभार के बेलभरिया में अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी, जिससे पत्नी की मौत हो गई, पति गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है।
जानकारी के अनुसार, चौक थाना क्षेत्र के ग्राम सभा खोस्टा निवासी अरुण राज मिश्रा बृहस्पतिवार की शाम पत्नी संजीवनी मिश्रा के साथ बाइक से रामकोला गए थे। रात में घर आते समय कोठीभार थाना क्षेत्र के कारीडीहा व बेलभरिया के सिवान स्थित एक पोखरे के पास पीछे से आ रहे एक अज्ञात वाहन ने ठोकर मार दी, जिससे बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई। हादसे में अरुण राज मिश्रा (38) गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि उनकी पत्नी संजीवनी (35) की मौके पर ही मौत हो गई।
कलान में मृतक तांगा चालक राजाराम के घर बैठे शोकाकुल घरवाले और पड़ोस की महिलाएं। संवाद- फोटो : स्त्रोत- संगठन