फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: रात में पत्नी को पीटा, सुबह फंदे से लटका मिला पति का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
- ठूठीबारी कोतवाली क्षेत्र के सड़कहवा की घटना, शव पेड़ में लटकता देख आसपास के लोगों ने दी कोतवाली पुलिस को सूचना
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

ठूठीबारी। कोतवाली क्षेत्र के सड़कहवा टोला में मंगलवार रात में पति पत्नी के बीच मारपीट हुई। बुधवार सुबह को पति का शव गांव के सिवान में सागौन के पेड़ में फंदे से लटका हुआ मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस के अनुसार, मामला गृह कलह से जुड़ा है।
जानकारी के अनुसार, बुधवार सुबह सड़कहवा गांव के कुछ युवा टहलने के लिए पियारीडीह मार्ग पर जा रहे थे। अचानक ईश्वर चौधरी के खेत में सागौन के पेड़ से एक शव को लटकते हुए देखे। किसी ने इसकी सूचना कोतवाली पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव की शिनाख्त करायी। जिसकी पहचान सुग्रीम (32) निवासी सड़कहवा ठूठीबारी के रूप में हुई। जैसे ही घटना की जानकारी परिजनों को हुई तो घर में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

ठूठीबारी प्रभारी कोतवाल उमेश कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्टया गृह कलह से आत्महत्या करने का मामला लग रहा है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


पति पत्नी के बीच हुआ था विवाद
ठूठीबारी। आसपास के लोगों का कहना है कि मंगलवार की शाम पत्नी गीता व सुग्रीम की आपस में कुछ कहा सुनी हो गई थी। इस दौरान सुग्रीम ने पत्नी को पीट दिया था। इसके घर से बाहर चला गया था। मृतक ड्राइविंग कर परिवार का पालन पोषण करता था। ये अपने तीन भाइयों में सबसे बड़ा था। परिवार से अलग रहता था। मृतक के तीन बच्चे मल्लू (10), नाटे (8),अरुण (5) है। सुग्रीव की मौत से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें