फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: मारपीट कर पत्नी को छत से फेंका, गंभीर घायल

Sat, 15 Jun 2024 06:44 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। श्यामदेउरवां थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक ने अपनी पत्नी की पिटाई कर छत से फेंक दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। पीड़िता के पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी पर केस दर्ज कर लिया है। 10 साल पहले युवती ने गांव के ही युवक प्रेम विवाह किया था।
विज्ञापन


श्यामदेउरवां थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक का गांव की एक युवती के साथ प्रेम संबंध हो गया। 10 साल पहले दोनों ने प्रेम विवाह कर लिया। इसके बाद युवक अपने घर लेकर चला गया। इसके बाद उसके व्यवहार में बदलाव आने लगा। शादी के कुछ समय बाद ही दोनों में विवाद होने लगा। इसके बाद वह आए दिन मारपीट करने लगा। 12 जून को वह हैवानियत पर उतर आया।
उसने छत पर पत्नी की बेरहमी से पिटाई कर उसे छत से नीचे फेंकद दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना की जानकारी होने पर युवती के पिता ने विरोध जताया तो युवक और उसके भाई ने मिलकर उसकी भी पिटाई कर दी। थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि मामले में आरोपी युवक व उसके भाई के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें