फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: पत्नी का हत्यारोपित गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा जेल

Tue, 11 Jun 2024 05:30 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
निचलौल। थाना क्षेत्र के खम्हौरा गांव में नौ मई को एक विवाहिता का घर में संदिग्ध हालात में शव मिला था। महिला के भाई की तहरीर पर पुलिस ने पति समेत चार के खिलाफ दहेज हत्या सहित अन्य गंभीर धाराओं में केस दर्ज कर तलाश में जुटी थी। मंगलवार को मुखबिर की सूचना पर आरोपी पति को निचलौल शहर से गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक, हरगांवा निवासी आनंद मद्धेशिया ने पुलिस को दी तहरीर में बताया था कि बहन पूजा की शादी 2019 में खम्हौरा गांव निवासी विजय के साथ हुई थी। शादी के कुछ दिन बाद बहन और बहनोई में दहेज की मांग सहित अन्य छोटी-मोटी बातों को लेकर अक्सर कहासुनी होती थी। इसे लेकर न्यायालय में केस विचाराधीन है। इसी बीच बहनोई ने अपने परिजनों के साथ मिलकर बहन की हत्या कर शव को कमरे में छुपाकर भाग गए। तहरीर के आधार पर पुलिस पति विजय मद्धेशिया, जेठ संजय, जेठानी प्रियंका और पट्टीदार उर्मिला के खिलाफ दहेज हत्या सहित अन्य गंभीर धाराओं में केस दर्ज कर तलाश कर रही थी। थाना प्रभारी सत्यप्रकाश सिंह ने कहा की मुखबिर की सूचना पर आरोपी पति विजय मद्धेशिया निवासी खम्हौरा को निचलौल शहर से गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है। अन्य तीन आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें