फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: जल कर और गृह कर में विधवा और विकलांग को मिलेगा छूट

Tue, 21 Jan 2025 01:00 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
फरेंदा। नगर पंचायत बृजमनगंज के सभागार में सोमवार को बोर्ड की बैठक संपन्न हुई। जहां जल कर और गृह कर की दरों पर चर्चा की गई।
विज्ञापन

बैठक में अंत्योदय कार्डधारी, कैंसर पीड़ित, विधवा और विकलांग को उक्त कर से छूट देने का निर्णय लिया गया। सभासदों ने पेयजल हेतु पाइपलाइन, नालियों पर स्लैब, सोलर पावर लाइट लगाने का प्रस्ताव दिया। शराब की दुकानों, बैंकों, निजी विद्यालयों और मैरिज हॉल पर प्रतिमाह 500 यूजर चार्ज लेने का निर्णय लिया गया। इसके साथ-साथ विज्ञापन के माध्यम से नगर की आय बढ़ने पर भी चर्चा की गई।
विज्ञापन

नगर पंचायत अध्यक्ष राकेश जायसवाल ने कहा कि नगरवासियों की सुविधाओं को देखते हुए पूर्व में लगाए गए जलकर और गृह कर की दर को संशोधित कर काफी कम किया गया है। अधिशासी अधिकारी सुरभि मिश्रा ने बताया कि गृहकर और जलकर संबंधित समस्याओं को प्रत्येक वार्डों में कैंप लगाकर निस्तारण किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें