फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: चाहे घर हो या विद्यालय बच्चे ही होते हैं आंगन की शोभा

Tue, 04 Mar 2025 07:00 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
घुघली। स्थानीय बीआरसी परिसर में मंगलवार को बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से जनपद स्तरीय हमारा आंगन-हमारे बच्चे उत्सव कार्यक्रम किया गया। इसका शुभारंभ सहायक विकास अधिकारी पंचायत श्याम सुंदर तिवारी और खंड शिक्षा अधिकारी घुघली ने की।
विज्ञापन

हमारा आंगन-हमारे बच्चे उत्सव में घुघली ब्लाॅक के सभी प्राथमिक विद्यालयों से संबद्ध और चयनित बाल वाटिका, कक्षा एक व दो के निपुण बच्चे, नोडल शिक्षक, शिक्षक, संकुल, आंगनबाड़ी सुपरवाइजर, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया गया। सहायक विकास अधिकारी पंचायत श्याम सुंदर तिवारी ने प्री प्राइमरी एजुकेशन का क्रियान्वयन राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के परिप्रेक्ष्य में करते हुए उत्तम परिणाम लाने के लिए प्रोत्साहित किया।
खंड शिक्षा अधिकारी घुघली चंद्रभूषण पांडेय ने कहा कि बच्चों का शैक्षणिक स्तर बेहतर बनाने में हमारा आंगन-हमारे बच्चे कार्यक्रम कारगर है। चाहे घर हो या विद्यालय बच्चे ही आंगन की शोभा होते हैं। सोनी राय ने कहा कि हमारे आंगन हमारे बच्चे कार्यक्रम सराहनीय है। निश्चित ही इससे बच्चों का शैक्षणिक स्तर बेहतर होगा।
विज्ञापन

प्राथमिक शिक्षक संघ में ब्लाॅक मंत्री रिजवानुल्लाह खान ने कहा कि आंगनबाड़ी केंद्र एक ऐसा स्थान है, जहां गरीब और जरूरतमंद परिवार के बच्चे आसानी से पहुंच सकते हैं। इस दौरान कुल 40 बच्चों को सम्मानित किया गया। इस मौके पर एआरपी पारसनाथ, परमानंद विश्वकर्मा, डाॅ. धनंजय मणि त्रिपाठी, अनिता सिंह, कौशल्या मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें