फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: पृथ्वी हाईवे बंद होने से टूरिस्ट बसों के पहिए थमे, भारतीय पर्यटकों की संख्या घटी

विज्ञापन
विज्ञापन
पिछले 10 दिनों से काठमांडो, पोखरा, चितवन और लुंबिनी में फंसी हुई हैं पर्यटक बसें
विज्ञापन

रसुवा में भोटेकोशी नदी में आई बाढ़ के कारण भूस्खलन से बंद है हाईवे
सोनौली। नेपाल के प्रमुख पर्यटन मार्ग पृथ्वी हाईवे के कृष्णभीर क्षेत्र में सड़क अवरुद्ध होने से पर्यटक बसों का संचालन बुरी तरह प्रभावित हुआ है। रसुवा में भोटेकोशी नदी में आई बाढ़ के कारण सड़क के निचले हिस्से में कटाव और कृष्णभीर में भूस्खलन के चलते हाईवे बंद है। इससे पर्यटक परेशान हैं।
जानकारी के अनुसार नेपाल के प्रमुख पर्यटन स्थलों पोखरा, चितवन के सौराहा और काठमांडो जाने वाले पर्यटकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सड़क बंद होने के कारण खासकर भारतीय पर्यटकों की आवाजाही में कमी आई है। पृथ्वी हाईवे से होकर संचालित होने वाली बड़ी पर्यटक बसें पिछले 10 दिनों से काठमांडो, पोखरा, चितवन और लुंबिनी में फंसी हुई हैं। इसके चलते पर्यटन व्यवसाय से जुड़े कारोबारियों और मजदूरों पर भी आर्थिक असर पड़ रहा है।
विज्ञापन


टूरिस्ट बस एसोसिएशन ऑफ नेपाल (टीबीएएन) के अध्यक्ष भीष्म प्रसाद न्यूपाने ने कहा कि राजधानी को जोड़ने वाला प्रमुख हाईवे बंद होने से पर्यटक बसों का नियमित संचालन नहीं हो पा रहा है। इसका सीधा असर पर्यटकों के साथ ही पर्यटन व्यवसायियों पर पड़ा है। उन्होंने बताया कि चितवन–हेटौडा–फारपिंग वैकल्पिक मार्ग से छोटी पर्यटक बसें कभी-कभार संचालित हो रही हैं लेकिन बड़ी बसों के लिए यह मार्ग उपयुक्त नहीं है। उन्होंने कहा कि पर्यटक बसें बड़ी होने के कारण संकरी और घुमावदार सड़कों पर उनका संचालन संभव नहीं हो पा रहा है।

हवाई यात्रा पर बढ़ा दबाव, 50 प्रतिशत यात्री बढ़े



सड़क मार्ग बंद होने के बाद यात्रियों का रुख हवाई यात्रा की ओर बढ़ गया है। चितवन से मकवानपुर होते हुए काठमांडो पहुंचने के लिए वैकल्पिक सड़क उपलब्ध है लेकिन बारिश के मौसम में सड़क की खराब स्थिति के कारण यात्री हवाई यात्रा को प्राथमिकता दे रहे हैं। पृथ्वी हाईवे बंद होने का असर भरतपुर और पोखरा एयरपोर्ट पर भी दिखाई दे रहा है। यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए एयरलाइंस कंपनियों ने उड़ानों की संख्या बढ़ाई है। एती एयरलाइंस के प्रवक्ता सुदर्शन बरतौला के अनुसार, भोटेकोशी में बाढ़ आने से पहले की तुलना में काठमांडो से पोखरा तक हवाई यात्रा करने वाले यात्रियों की संख्या में करीब 50 प्रतिशत की वृद्धि हुई है।
यात्रियों की बढ़ती संख्या के कारण काठमांडो–पोखरा रूट पर रोजाना उड़ानों की संख्या भी बढ़ाई गई है। सड़क मार्ग बाधित होने के बाद हवाई किराए में भी करीब 40 प्रतिशत तक की वृद्धि हुई है। इसी तरह भरतपुर–काठमांडो हवाई रूट पर भी यात्रियों की संख्या बढ़ी है। बुद्ध एयर के भरतपुर कार्यालय प्रमुख भक्त बहादुर बसनेत ने बताया कि सामान्य दिनों में भरतपुर से काठमांडो के लिए रोजाना करीब पांच उड़ानें होती थीं लेकिन सड़क मार्ग की स्थिति खराब होने के बाद उड़ानों की संख्या बढ़ाकर 9 से 11 प्रतिदिन कर दी गई है।
विज्ञापन


भरतपुर आने वाले यात्रियों में चितवन के अलावा नवलपरासी, गोरखा, तनहुन, लामजुंग और मकवानपुर के यात्री भी शामिल हैं। सड़क मार्ग बंद रहने से एक ओर जहां पर्यटन व्यवसाय प्रभावित हुआ है, वहीं दूसरी ओर हवाई सेवाओं पर यात्रियों का दबाव बढ़ गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें