फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: पश्चिमी विक्षोभ ने दी मोहलत, अब 27 से बारिश के आसार

विज्ञापन
विज्ञापन
11 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से चली पछुआ हवा, हल्की रही धूप
विज्ञापन

न्यूनतम तापमान में दो डिग्री की गिरावट दर्ज की गई
महराजगंज। कमजोर पड़े पश्चिमी विक्षोभ ने तराई के लोगों को दो दिन मौका दे दिया है। मौसम विभाग की चेतावनी के विपरीत रविवार धूप खिली रही। हालांकि 11 किमी प्रति घंटा चली पछुआ के कारण न्यूनतम तापमान में दो डिग्री की गिरावट रिकॉर्ड की गई। साथ ही धूप की गर्माहट भी दिन में कम महसूस की गई।
रविवार को अधिकतम तापमान 24 तो न्यूनतम 10 डिग्री रिकार्ड किया गया। हालांकि मौसम विभाग की तरफ से नया अपडेट है कि 27 जनवरी से व्यापक वर्षा की स्थिति बन रही है। यह फरवरी तक जारी रहकर न्यूनतम और अधिकतम तापमान को गिराने का काम करेगी।
विज्ञापन

तराई के महराजगंज जनपद में 25 जनवरी से मौसम में बदलाव के संकेत जारी हुए थे। मौसम विभाग के मुताबिक यह पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से होने की आशंका थी लेकिन पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फबारी से विक्षोभ कमजोर हुआ। इससे हवा की गति 11 किमी प्रति घंटा रविवार रिकॉर्ड की गई जबकि 30 किमी प्रति घंटा का अनुमान व्यक्त किया गया था। विक्षोभ के कमजोर पड़ने के कारण तराई को दो दिन का मौका बारिश से मिल गया। हालांकि रविवार धूप खिलकर भी नर्म महसूस की गई जिससे न्यूनतम पारे में गिरावट दर्ज की गई।
विज्ञापन

वर्जन
पश्चिमी विक्षोभ के कमजोर पड़ने से तराई को बारिश से दो दिन की मोहलत मिल गई है। 27 जनवरी से यह तेज होकर तराई में लौटेगा। जिससे व्यापक बारिश व चमक गरज की स्थिति बनेगी। बारिश फरवरी तक हो सकती है।
-अतुल कुमार सिंह, प्रभारी, आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें