नौतनवा। नगर स्थित डॉ. राम मनोहर लोहिया पीजी कॉलेज के एनसीसी कैडेट्स का सिसवा में आयोजित दस दिवसीय शिविर में गोल्ड व सिल्वर मेडल लेकर वापस लौटने पर जवानों का स्वागत किया गया।
एएनओ रंजना सिंह ने बताया कि सिसवा स्थित परमहंस पाल पीजी कॉलेज में एनसीसी कैडेट्स के लिए शिविर का आयोजन किया गया था। महाविद्यालय के विद्यार्थियों ने भी प्रतिभाग कर क्वार्टर गार्ड, सांस्कृतिक कार्यक्रम, ड्रिल समेत अन्य गतिविधियों में बेहतर प्रदर्शन किया था। इसके लिए विशाल विश्वकर्मा एवं सुनैना को गोल्ड और सोनम, शिखा और रिया को सिल्वर मेडल से नवाजा गया। शिविर से लौटे कैडेटों का बुधवार को महाविद्यालय में स्वागत कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। इस दौरान महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. विमल यादव, एएनओ रंजना सिंह, सुशील कुमार, राबिया खातून, महेंद्र कुमार, सर्वेश मिश्रा, सुनील यादव मौजूद रहे।