फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

माैसम : सुबह-शाम बदल रहा तापमान, छाई रही धुंध

Thu, 14 Nov 2024 02:06 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। मौसम के बदलाव का क्रम लगातार जारी है। अब तो स्थिति यह हो गई है कि हर घंटे तापमान में बदलाव महसूस हो रहा है। दो दिन से पछुआ हवा भी चलने लगी है। इस कारण कोहरे की सघनता में इजाफा देखने को मिल रही है। बुधवार को अधिकतम तापमान 29 तथा न्यूनतम 18 डिग्री रिकाॅर्ड किया गया। इससे ठंड महसूस हो रही है। सुबह देर तक कोहरे का असर रहा।
विज्ञापन

मंगलवार से हल्की पछुआ हवाओं का असर दिखने लगा है। बुधवार की सुबह कोहरे की सघनता अधिक रही तथा हर रोज की तरह यह सुबह सात बजे न छटकर लगभग 11 बजे तक कोहरा छाया रहा। इसके बाद ही मौसम साफ हुआ। शाम पांच बजे के बाद हर घंटे मौसम का पारा गिरने का जो क्रम प्रारंभ हुआ वह लगभग 12 घंटे तक चलता रहा और 17 डिग्री तक पारा जा पहुंचा। जवाहर लाल नेहरू पीजी कालेज में भूगोल विभागाध्यक्ष दिवाकर सिंह ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ का असर आने वाले दिनों में तेज होने का अनुमान है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें