फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रकाश पर्व : नगर कीर्तन शोभा यात्रा निकाली

Thu, 14 Nov 2024 02:05 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
नौतनवा। गुरु नानक देव के 555 वें प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में बुधवार को नौतनवा कस्बा में सिख समुदाय की ओर से गुरु ग्रंथ साहिब की अगुआई में बैंड बाजा, भांगड़ा, डीजे के साथ नगर कीर्तन भव्य शोभा यात्रा निकाली गई।
विज्ञापन

इसमें भारी संख्या समुदाय के लोग शामिल हुए। पूरा नगर जो बोले सो निहाल, सत श्री अकाल, राज करेगा खालसा आदि गुरु वाणी से फिजा गूंज उठी। जगह-जगह समाज सेवियों ने स्टाॅल लगाकर शरबत, फल, प्रसाद आदि वितरित किया गया।
नौतनवा कस्बा स्थित गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा नौतनवा से नगर कीर्तन शोभा यात्रा में गुरु ग्रंथ साहिब की पालकी सजाई गई थी। पालकी के आगे सिख समुदाय की पुरुष, महिलाएं पानी गिराकर झाड़ू लगाकर सफाई करते चल रहे थे। पालकी के साथ पंच प्यारे चल रहे थे। सिख समुदाय के बच्चे विभिन्न प्रकार के परिधानों में कार्यक्रम प्रस्तुत कर रहे थे। इंटर नेशनल निर्बैर खालसा गतका ग्रुप, राजपुरा खास पटियाला पंजाब से आई गतका पार्टी ने विभिन्न प्रकार के करतब दिखाए। विभिन्न प्रकार की झांकी सजाई गई थी। पाकिस्तान स्थित ननकाना साहिब गुरुद्वारा की झांकी आकर्षण का केंद्र रही। गुरु ग्रंथ साहिब की पालकी गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा नौतनवा से निकलकर कस्बे के हनुमान चौक, पुराने नौतनवा, अटल चौक, घंटाघर चौराहा, अस्पताल तिराहा, जयहिंद चौराहा, गांधी चौक से होकर गुरुद्वारा लौटी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें