फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश-ओलावृष्टि से फसल बर्बाद

Sat, 11 Mar 2017 12:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूराे
विज्ञापन
बरगदवां क्षेत्र मे बारिश व तेज हवा से गिरी गेहूं की फसल। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
महराजगंज। शुक्रवार को अचानक बदले मौसम के मिजाज ने किसानों के होश उड़ा दिए। जिले में कुछ स्थानों पर तेज हवाओं के साथ बारिश हुई। बरगदवां क्षेत्र में बारिश व ओलावृष्टि से फसल बर्बाद हो गई।  दलहन व तिलहन की फसल को काफी नुकसान हुआ है। गेहूं की फसल के साथ ही पक रहे सरसों की फसल भी कुछ स्थानों पर चौपट हो गई। अचानक हुई बारिश और तेज हवाओं से इस बार फसल की पैदावार प्रभावित हो जाएगी। 
विज्ञापन


नगर में भी तेज हवा हल्की-फुल्की बूंदा बांदी हुई। कुछ देर तक काली घटा छाई रही। अचानक हुई इस बारिश से तापमान में भी थोड़ी गिरावट आई है। लोगों को ठंड का एहसास थोड़ा बढ़ गया है। किसानों का कहा है कि अगर मौसम साफ नहीं हुआ तो इस बार पैदावार चौपट हो जाएगी। खेतों में लगी जमा पूंजी भी बर्बाद हो सकती है। घुघली विकास खंड के हरखी टोला जनकपुर के किसान शत्रुघ्न ने कहा कि अगर इस तरह से तेज हवा चलता रहा तो गेहूं के फसल का विकास ही रुक जाएगा और पैदावार कम हो जाएगी।

ठूठीबारी क्षेत्र में पश्चिम दक्षिण के तरफ से तेज आंधी के साथ बारिश होने लगा मौसम का मिजाज देख क्षेत्र के किसानों की होश उड़ गए। शीशगढ़ निवासी गुड्डू विश्वकर्मा, भोला गोड़, बेलवां गांव निवासी कन्हैयालाल जायसवाल, रामराज सहानी, राजू जायसवाल, नागेंद्र गुप्ता, राधेश्याम, गोपाल आदि किसानों ने बताया कि खेत में तिलहन, दलहन की फसल तैयार हो गई है। आंधी के साथ बारिश से फसल को काफी नुकसान होगा।
विज्ञापन


गेहूं की फसल धराशायी हो गई है। इसको लेकर किसानों की चिंता बढ़ गई है। बरगदवां क्षेत्र में बारिश ने खेत में खड़ी गेंहू की फसल को पूरी तरह से रौंद दिया है ।शुक्रवार की भोर से ही मौसम का बदला मिजाज देख किसान परेशान हो उठे । एकाएक दोपहर बाद तेज हवाओं के साथ शुरु हुई बारिश ने  खेत में काट कर रखी गई दलहन व तिलहन की फसल को पूरी तरह भीगों दिया है । पिपरा  गांव निवासी श्रवण कुमार व राजेन्द्र ने कहा कि यह नहीं पता था कि फसल कटने के समय ही आफत बरसेगी।

नरायनपुर गांव निवासी ध्रुव यादव रमाशंकर ने कहा है कि बारिश से भीग जाने के कारण तैयार फसल के खेत में सड़ने की संभावना बढ़ गई है ।हालांकि देर शाम तक मौसम के मिजाज में कोई परिवर्तन होता न देख किसान सहमे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें