फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: सहालग में मौसम आधारित मेकअप का क्रेज, नेचुरल लुक की डिमांड

विज्ञापन
विज्ञापन
दुल्हन के मेकअप के लिए तीन से पांच हजार तक में हो रही बुकिंग
विज्ञापन


हर्बल प्रोडक्ट का बढ़ा ब्यूटीपार्लर में उपयोग

महराजगंज। सहालग में मौसम आधारित मेकअप का क्रेज बढ़ा है। नेचुरल लुक के लिए ब्राइडल व बोल्ड मेकअप की इन दिनों काफी डिमांड है।
मुख्यालय स्थित एक ब्यूटीपार्लर की संचालिका ऋतु गुप्ता ने बताया कि सर्दी व गर्मी में अलग-अलग मेकअप का चलन रहता है। इस बार के सहालग में नेचुरल लुक व बोल्ड शेड्स वाला मेकअप दुल्हनों को भा रहा है। यह मेकअप हलका रहता जिससे पसीने में लुक खराब होने की आशंका नहीं रहती। त्वचा को नुकसान से बचाने के लिए अधिकतर महिलाएं हर्बल प्रोडक्ट पसंद कर रहीं हैं। उन्होंने बताया कि दुल्हन के लिए एक बुकिंग तीन से पांच हजार तक की रेंज में उपलब्ध है।
विज्ञापन




रोडवेज बस स्टेशन के निकट बिस्मिल्ल नगर स्थित एक पार्लर संचालिका हिना खान ने बताया कि मेकअप ट्रेंड्स में बदलाव हर सहालग में होते हैं। इस बार फैशन टेक्नॉलजी और नैचुरल ब्यूटी के मेल वाला लुक लोग अधिक पसंद करते रहे हैं। ब्लू आई शैडो या रेड शेड्स बोल्ड पसंद किया जा रहा है। ड्राइमेटिक आई का लुक भी दुल्हन पसंद कर रही हैं। इसमें बोल्ड, गहरा और ध्यान आकर्षित करने वाला माना जाता है। इसमें गहरी आंखों का मेकअप, शार्प आईलाइनर और लंबी पलकें की जाती हैं। अधिकतर शादियां रात में होती हैं और यह लुक रात के लिए काफी उपयुक्त है। शादी के दिन दुल्हन को तैयार करने का चार्ज उपयोग किए जाने वाले प्रोडक्ट पर निर्भर करता है। कम से कम एक बुकिंग पांच हजार की होती है। इसमें मेंहदी व थ्रेडिंग इत्यादि शामिल है। दुल्हन के अलावा भी सहालग वाले घरों की महिलाएं हेयर ट्रीटमेंट, ब्लीच व थ्रेडिंग कराने पार्लर पहुंच रही हैं। थ्रेडिंग, ब्लीचिंग, साधारण हेयर कटिंग 800 से 1200 के बीच है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें