फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: सड़क पर जलभराव से नावन खुर्द के ग्रामीण परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
शिकायतों के बाद भी नहीं हुआ समाधान, ग्रामीणों ने जताया रोष
विज्ञापन

धनघटा। क्षेत्र के ग्राम नावन खुर्द में सार्वजनिक मार्ग पर जलभराव की समस्या ग्रामीणों के लिए परेशानी का कारण बन गई है। हाल ही में हुई हल्की बारिश के बाद गांव के मुख्य मार्ग पर पानी भर जाने से आवागमन बाधित हो गया है। ऐसी ही स्थिति बारिश होने पर बन जाती है, जिससे स्कूली बच्चों को गंदे पानी से होकर विद्यालय जाना पड़ता है, जबकि बुजुर्गों, महिलाओं और अन्य राहगीरों को भी भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।
ग्रामीणों का कहना है कि जल निकासी की समुचित व्यवस्था न होने के कारण मामूली बारिश में भी मार्ग जलमग्न हो जाता है। कई स्थानों पर गंदा पानी लंबे समय तक जमा रहने से दुर्गंध फैल रही है और संक्रामक बीमारियों का खतरा भी बढ़ गया है। ग्रामीणों के अनुसार यह समस्या वर्षों से बनी हुई है, लेकिन अब तक इसका स्थायी समाधान नहीं हो सका है।
विज्ञापन

गांव के मोहम्मद अशरफ, जावेद अहमद, मकसूद अहमद, सरफराज अहमद, मुंशी अली अहमद, मोहम्मद आमिर और वसीम बादशाह सहित अन्य ग्रामीणों ने बताया कि जलभराव की समस्या को लेकर कई बार संबंधित विभागीय अधिकारियों को लिखित एवं मौखिक शिकायत दी जा चुकी है।
ग्रामीणों ने विरोध-प्रदर्शन कर भी समस्या के समाधान की मांग उठाई, लेकिन अब तक कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई।ग्रामीणों का आरोप है कि अधिकारियों द्वारा हर बार जल्द समाधान का आश्वासन दिया जाता है, लेकिन धरातल पर स्थिति जस की तस बनी हुई है। इससे गांव के लोगों को लगातार परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने डीएम का ध्यान इस गंभीर समस्या की ओर आकर्षित करते हुए सार्वजनिक मार्ग पर जलनिकासी की समुचित व्यवस्था कराने तथा स्थायी समाधान सुनिश्चित करने की मांग की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें