सोनौली। डुमकीबास के बिनयी खोला में जलस्तर कम होने के बाद डायवर्जन का निर्माण कर दिया गया है। मंगलवार दोपहर से यातायात शुरू कर दिया गया है। नदी का जलस्तर कम होने के बाद डायवर्जन का निर्माण किया गया। अब आवागमन शुरू हो गया है। फंसे भारतीय और नेपाली वाहनों को निकाला गया।
दुमकीबास के क्षेत्रीय पुलिस कार्यालय के इंस्पेक्टर राजन तिमिलसिना ने बताया कि तीन दिन पहले बिनयी खोला में आई बाढ़ से डायवर्जन बह गया था। डुमकीबास तथा बर्दघाट में नदी पार नहीं कर पाने के कारण रुके सैकड़ों मालवाहक ट्रक, लॉरियां अपने गंतव्य की ओर जा रहे हैं।
मंगलवार शाम 4:45 बजे से डायवर्जन से आवागमन है। पूर्वी नवलपरासी के महेंद्र हाईवे पर दुमकीबास में बिनयी नदी पर बने लोहे के पुल के ढहने के बाद छह महीने में 11 बार डायवर्जन बने हैं।
मंगलवार को डायवर्जन बनाने और दाऊने रोड के पास रुके वाहनों को पार करने की अनुमति दी गई है। दुमकीबास में बिनयी नदी पर अब कोई डायवर्जन नहीं बनेगा। क्योंकि, अगले शनिवार से बिनयी नदी पर बने कंक्रीट के पुल से यातायात संचालित किया जाएगा। उन्होंने कहा की अब दुमकीवास में वाहन नहीं रुकेंगे।