फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: ई-केवाईसी कराने में लापरवाही पर सात कोटेदारों को चेतावनी

Sat, 09 Aug 2025 12:26 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
निचलौल। ब्लॉक क्षेत्र में राशन उपभोक्ताओं की ई-केवाईसी कराने में लापरवाही बरतने वाले सात कोटेदारों को पूर्ति निरीक्षक ने शुक्रवार को चेतावनी जारी की है। इससे कोटेदारों में हड़कंप मच गया है।
विज्ञापन

पूर्ति अधिकारी इंद्रभान ने कहा कि ई-केवाईसी की प्रगति जानने के लिए क्षेत्र में संचालित सरकारी सस्ते गल्ले की दुकान की बुधवार को जांच की गई थी। इस दौरान देखने को मिला कि जयश्री गांव के कोटेदार राधेश्याम पटेल, बकुलडीहा के चिनकू प्रसाद चौहान, गुरली रमगढ़वा के शिवकुमार जायसवाल, सडा खुर्द के विश्वनाथ, लोढ़िया के राजेश कुमार, मोजरी के आशा देवी, दुर्गवलिया के इंताज की ओर से ई-केवाईसी में लापरवाही की गई है।
यही कारण है कि इन दुकानों पर अभी तक महज 20 फीसदी ही ई-केवाईसी की गई है, जबकि 30 जून तक राशन उपभोक्ताओं की ई-केवाईसी करानी थी। इन कोटेदारों को चार दिन के अंदर ई-केवाईसी पूरा कराने के निर्देश दिए गए हैं। शिथिलता बरती गई तो इनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें