फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लापरवाह थानेदारों को दी चेतावनी

Thu, 09 Nov 2017 12:35 AM IST
महराजगंज (ब्यूरो)
विज्ञापन
लापरवाह थानेदारों को दी चेतावनी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
महराजगंज। आईजी गोरखपुर जोन मोहित अग्रवाल ने बुधवार की देर शाम पुलिस लाइन सभागार में जिले के सभी थानेदारों और पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक की। इस दौरान लापरवाह थानेदारों को उन्होंने चेतावनी दी। उन्होंने थानेदारों को सचेत किया कि दायित्व के प्रति सचेत रहें। लापरवाही की शिकायत मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने थानेदारों को चुनाव आचार सहिता का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करने की हिदायत दी।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि निकाय चुनाव के दौरान जो भी आर्दश आचार संहिता का उल्लंघन करे, उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए। उन्होंने बैठक के दौरान आॅनलाइन एफआईआर, महिलाओं की सुरक्षा के अलावा वर्तमान में चल रहे यातायात माह में किए जा रहे कार्यों की प्रगति की जानकारी भी ली। वहीं लापरवाह थानेदारों को दायित्व के प्रति सजग रहने की हिदायत दी। थानाध्यक्षों को निर्देश दिया कि थाने पर शिकायत लेकर आने वाले फरियादियों की समस्याओं को ध्यान से सुनने के बाद त्वरित कार्रवाई करें। उन्होंने समस्याओं के निस्तारण में खराब प्रगति पर कई थानेदारों को फटकार लगाई। आईजी ने अधिकारियों को निकाय चुनाव को देखते हुए नेपाल सीमा पर चौकसी बढ़ाने की हिदायत दी। साथ ही रात्रि गश्त तेज करने का निर्देश भी दिया। इस दौरान एसपी आरपी सिंह, एएसपी आशुतोष शुक्ला, सीओ सदर एमपी सिंह, सीओ निचलौल, सीओ नौतनवां एसके रवि, कोतवाल सदर रामदवन मौर्य, नगर चौकी इंचार्ज जयशंकर मिश्रा, थानाध्यक्ष पनियरा ओपी चौहान, आरके सिह, मनीष सिंह, रामपाल यादव, ज्ञानेंद्र राय, गिरिजेश उपाध्याय समेत तमाम थानेदार मौजूूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें