फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विद्युत मजदूरों ने धरना देकर चेताया

Tue, 01 Mar 2016 11:57 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो /महराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
 विद्युत मजदूर पंचायत के सदस्यों ने मंगलवार को एक्सईएन कार्यालय परिसर में मंगलवार को धरना दिया। अधिशासी अभियंता को ज्ञापन देकर अभद्रता करने वाले आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की। साथ ही चेतावनी दी है कि गिरफ्तारी नहीं होने पर कार्य बहिष्कार किया जाएगा।
विज्ञापन


 प्रदेश संगठन मंत्री अखिलानन्द उपाध्याय ने कहा कि 22 फरवरी को परतावल चौराहे पर कर्मचारियों के साथ हुई मारपीट की घटना की लिखित व मौखिक सूचना दी गई थी। आश्वासन के बाद भी गिरफ्तारी नहीं हुई है। उलटे कर्मचारियों और उनके परिवार को जान से मारने की धमकी मिल रही है।

अधिकारियों की उदासीनता के कारण हम लोग ठगा तथा असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। इस घटना को लेकर कर्मचारियों में आक्रोश है। आश्वासन के बाद भी गिरफ्तारी नहीं होने पर पुलिस पर भी मिली भगत के आरोप लगाए। मांग की है कि दोषियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर संगठन को भी इसकी जानकारी दी जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


कहा कि गिरफ्तारी नहीं हुई तो तीन दिन बाद सभी कर्मचारी कार्य बहिष्कार पर चले जाएंगे। जिसकी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें