फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वनटांगियां गांव में तेंदुआ पहुंचने से भगदड़ मची

Tue, 24 Apr 2018 12:35 AM IST
महराजगंज (ब्यूरो)
विज्ञापन
वनटांगियां गांव में तेंदुआ पहुंचने से भगदड़ मची - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
महराजगंज। वनटागियां नर्सरी में सोमवार को एक तेंदुआ भटककर पहुंच गया। उसे देखते ही वन ग्राम में रहने वालों में भगदड़ मच गई। तेंदुआ जब एक घर में घुस गया तो लोगों ने हिम्मत कर दरवाजे को बंद कर दिया और वन विभाग को सूचना दी। वनकर्मियों ने पिंजड़ा मंगाकर कड़ी मशक्कत के बाद उसे पकड़ा। इसके बाद गांववालों ने राहत की सांस ली। 
विज्ञापन


वन ग्राम में तेंदुआ देखे जाने की सूचना सबसे पहले फारेस्टर कासिम अली के पास आई। उन्होंने रेंजर को जानकारी देने के बाद डीएफओ को टीम के साथ त्वरित कार्रवाई के लिए रवाना कर दिया। डीएफओ मनीष सिंह ने बताया कि तेंदुए को सुरक्षित पकड़कर पिंजडे़ में रखा गया है। वह शिकार की तलाश में वन क्षेत्र में भ्रमण में दौरान गांव की ओर पहुंच गया था।  उसे कुसमहां डाक बंगले पर रखा गया है, रात में जंगल में छोड़ा जाएगा। पिंजडे़ में ही उसे बकरे का मांस दिया गया जिसे उसने खाया।  तेंदुए को पकड़ने वालों में रेंजर इम्तियाज अहमद, फारेस्टर कासिम अली, उत्तरी चौक रेंजर जगन्नाथ प्रसाद, फारेस्टर डीपी कुशवाहा, मुबिन अली, कासिम, जयगोविंद मिश्रा, विद्याधर, श्यामधर पांडेय, मोहन सिंह शामिल रहे।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें