फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भटक कर गांव पहुंचा हिरन, कुत्तों ने मार डाला

Fri, 03 May 2019 01:59 AM IST
राकेश पांडेय महराजगंज (ब्यूरो)
विज्ञापन
भटक कर गांव पहुंचा हिरन, कुत्तों ने मार डाला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बरगदवा (महराजगंज)। सोहगीबरवां वन्यजीव प्रभाग के मधवलिया रेंज के मनिकापुर बीट के जंगल से भटक कर गांव में पहुंचे हिरन को कुत्तों ने मार डाला। सूचना पाकर पहुंचे वनकर्मियों ने हिरन के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन


परसामलिक थाना क्षेत्र के कोहरगड्डी के पूरब सिवान  में महाव नाला के समीप बृहस्पतिवार की सुबह हिरन का शव मिला। सुबह खेत   की ओर गए ग्रामीणों ने मृत हिरन को देखकर वन  विभाग को सूचना दी। मौके पर पहुंचे वन कर्मियों ने हिरन के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज  दिया। इस सबंध में मधवलिया रेंज के मनिकापुर बीट के वन दरोगा वीरेंद्र तिवारी ने बताया कि हिरन के शव को देखकर स्पष्ट है कि उसे कुत्तों ने    मारा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें