डॉक्टर बनकर लोगों की मदद करना चाहती हैं अंजलि
- फोटो : अमर उजाला
फरेंदा (महराजगंज)। सीबीएसई की इंटरमीडिएट परीक्षा में जनपद में दूसरा स्थान प्राप्त करने वाली अंजलि चौधरी डॉक्टर बनकर लोगों की मदद करना चाहती हैं। बगैर ट्यूशन के कड़ी मेहनत व लगन के बलबूते सफलता हासिल करने पर उन्होंने सफलता का श्रेय माता -पिता व गुरुजनों को दिया है।
एमपी पब्लिक स्कूल के 12वीं की छात्रा अंजलि चौधरी ने 95.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर क्षेत्र का गौरव बढ़ाया। क्षेत्र के मुड़िला निवासी अंजलि के पिता किसान व माता गृहिणी हैं। तीन बहन व एक भाई के बीच वह परिवार की लाडली है। विज्ञान विषय में अपनी विशेष रुचि रखने वाली अंजलि डॉक्टर बनना चाहती हैं। परीक्षा परिणाम आने पर जब पता चला कि जिले में दूसरा स्थान है तो पूरे परिवार की आंखों से खुशी के आंसू छलक पड़े। माता -पिता ने मिठाई खिलाकर मेधावी बेटी को आशीर्वाद दिया। ग्रामीण क्षेत्र में रहने वाली अंजलि ने सीमित संसाधनों के बीच सफलता प्राप्त कर क्षेत्र का गौरव बढ़ाया है। उसकी सफलता पर प्रबंधक संतोष पांडेय, प्रधानाचार्य रायचन एंटोनी, प्रवीन कुमार,राकेश मणि आदि लोगों ने बधाई आदि है।