भटक कर गांव पहुंचा हिरन, कुत्तों ने मार डाला
- फोटो : अमर उजाला
बरगदवा (महराजगंज)। सोहगीबरवां वन्यजीव प्रभाग के मधवलिया रेंज के मनिकापुर बीट के जंगल से भटक कर गांव में पहुंचे हिरन को कुत्तों ने मार डाला। सूचना पाकर पहुंचे वनकर्मियों ने हिरन के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
परसामलिक थाना क्षेत्र के कोहरगड्डी के पूरब सिवान में महाव नाला के समीप बृहस्पतिवार की सुबह हिरन का शव मिला। सुबह खेत की ओर गए ग्रामीणों ने मृत हिरन को देखकर वन विभाग को सूचना दी। मौके पर पहुंचे वन कर्मियों ने हिरन के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस सबंध में मधवलिया रेंज के मनिकापुर बीट के वन दरोगा वीरेंद्र तिवारी ने बताया कि हिरन के शव को देखकर स्पष्ट है कि उसे कुत्तों ने मारा है।