फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: 15 दिन और करें इंतजार, ध्वस्त पुल का शुरू होगा निर्माण

Sun, 16 Feb 2025 12:44 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
पकड़ी पनियरा मार्ग पर स्थित मेडिकल कॉलेज के करीब जर्जर पुल।
विज्ञापन
महराजगंज। पकड़ी मार्ग पर स्थित मेडिकल कॉलेज के करीब ध्वस्त हुए पुल का निर्माण 15 दिन बाद शुरू होगा। पुल निर्माण के लिए तीन करोड़ रुपये का टेंडर जारी हो चुका है। करीब तीन साल पहले पुल ध्वस्त हुआ था। पुल का निर्माण होने के बाद करीब एक लाख से अधिक की आबादी को आवागमन में सीधा फायदा होगा।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार पकड़ी-पनियरा मार्ग से गुजरने में परेशानी होती है। पुल के दोनों ओर दीवार बनाकर आवागमन रोक दी गई है। जर्जर हो चुके पुल के निर्माण के लिए प्रांतीय खंड लोक निर्माण विभाग की ओर से डीपीआर तैयार कर शासन को स्वीकृति के लिए भेजा था। एक माह पूर्व शासन से स्वीकृति मिली है। मंजूरी मिलने के बाद विभाग ने पुल निर्माण के लिए टेंडर जारी कर दिया है। नए पुल के निर्माण से पूरे क्षेत्र को लाभ मिलेगा। मरीजों को अस्पताल पहुंचने में आसानी होगी। कारोबारियों को सामान ले जाने में समस्या नहीं होगी। पुल क्षतिग्रस्त होने के कारण वर्तमान में इस मार्ग पर आवागमन पूरी तरह बंद है। पुल बंद होने से पनियरा और आसपास के करीब 35 गांवों के लोगों को जिला मुख्यालय और दीवानी न्यायालय जाने के लिए 8 किलोमीटर का अतिरिक्त दूरी तय करनी पड़ रही है।
इन गांवों के लोग झेल रहे परेशानी
पनियरा क्षेत्र और आसपास के कई गांवों के लोग जुड़े हुए हैं। इनमें रजौड़ा कला, मंसूरगंज, रतनपुरवा, रामनगर, नेवासपार, खुटहा, हसखोरी, खैंचा, बैजूडेहरा, इलाहाबाद, रजौड़ा खुर्द, रजौड़ा पंजुम, सोहास, गिरगिटिया, सोनबरसा, बैदा, मोहद्दीनपुर, तेंदुअहिया, लाला बड़हरा, मुजुरी, जर्दी, अनंतपुर, मुड़िला, रानीपुर, औरहिया, बभनौली, बहरामपुर, गोनहा, हरिरामपुर, नरकटहा, अड़बड़हवा, लक्ष्मीपुर, गांगी, भवानीपुर और बहरामपुर शामिल हैं। इन गांवों के लोग जिला मुख्यालय, अस्पताल, बाजार और न्यायालय जाने के लिए इसी पुल का उपयोग करते थे। पुल बंद होने से व्यापारियों, मरीजों, विद्यार्थियों और आम जनता को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

आठ किमी तय करनी पड़ रही अतिरिक्त दूरी
बैजूडेहरा निवासी दीपक त्रिपाठी ने बताया कि पुल बंद होने के कारण लोगों को आठ किलोमीटर लंबा रास्ता तय करके जिला मुख्यालय पहुंचना पड़ रहा है। जितेंद्र गुप्ता ने बताया कि इस पुल का आवागमन बंद होने के कारण मरीजों को अस्पताल पहुंचाने में भी देरी होती है। इससे कई बार गंभीर परिस्थितियां उत्पन्न हो जाती हैं। व्यापारियों को सामान की ढुलाई में ज्यादा खर्च उठाना पड़ रहा है।
पकड़ी पनियरा मार्ग पर स्थित मेडिकल कॉलेज के करीब जर्जर हो चुके पुल के निर्माण लिए टेंडर जारी हो गया है। करीब दो सप्ताह बाद पुल निर्माण कार्य शुरू होगा। पुल निर्माण पर तीन करोड़ 58 लाख रुपये खर्च होंगे।
विज्ञापन

-कर्ण सिंह, सहायक अभियंता, प्रांतीय लोक निर्माण विभाग
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें