फरेंदा। मोतीराम द्धिवेदी जनता इंटर काॅलेज के छात्राें ने सोमवार को मतदाता जागरूकता रैली निकाली। रैली के माध्यम से छात्रों ने लोगों को आगामी लोकसभा चुनाव में शत प्रतिशत मतदान करने की अपील की। जागरूकता रैली को प्रधानाचार्य लाल सिंह ने झंडी दिखाकर रवाना किया।
जागरूकता रैली काॅलेज से निकल कर मुख्य मार्ग होते हुए रतनपुर, फरेंदा खुर्द, विष्णु मंदिर तिराहा, निरनाम पश्चिमी होते हुए कालेज परिसर में पहुंची। छात्र हाथों में विभिन्न प्रकार के नारों का स्लोगन की तख्तियां लेकर क्षेत्र का भ्रमण किए। प्रधानाचार्य लाल सिंह ने कहा कि मतदान देश के लोकतंत्र के लिए बेहद जरूरी हैं। सभी को मतदान के दिन सभी कार्य को छोड़ कर बूथ पर पहुंच कर मतदान करना चाहिए। आपके एक वोट से देश के भाग्य तय होता हैं। जागरूक मतदाता बन कर वोट करें, किसी के प्रलोभन में आकर वोट न देवें। क्रांति यादव ने कहा कि छात्र अपने अगल बगल के लोगों को भी मतदान के लिए प्रेरित करें। इस दौरान पवन कुमार, सुभाष चंद, मारकंडेय पाठक, अजय श्रीवास्तव, रजनीश मिश्र सहित तमाम छात्र छात्राएं मौजूद रहे।