फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: समाज सेवा, राष्ट्र निर्माण और सांस्कृतिक मूल्यों के संरक्षण के लिए निरंतर प्रयास करें स्वयंसेवक

विज्ञापन
विज्ञापन
वर्ष प्रतिपदा पर वीर बहादुर सिंह मेमोरियल डिग्री कॉलेज परिसर में कार्यक्रम का आयोजन किया गया
विज्ञापन


महाराजगंज। हिंदू नववर्ष एवं वर्ष प्रतिपदा पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के खंड पनियरा की ओर से वीर बहादुर सिंह मेमोरियल डिग्री कॉलेज परिसर में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य वक्ता रमेश प्रांत प्रचारक, गोरक्ष प्रांत ने भारत माता के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन एवं पुष्प अर्पण के साथ किया।
प्रारंभिक सत्र में स्वयंसेवकों ने शाखा की प्रमुख गतिविधियां जैसे व्यायाम, दंड-युद्ध, समता एवं देशभक्ति गीत प्रस्तुत किए। इन प्रस्तुतियों ने उपस्थित लोगों में उत्साह, अनुशासन और गहन राष्ट्रभावना का संचार किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता उमाशंकर ने की। अपने संबोधन में उन्होंने संघ की एकजुटता और सामाजिक समरसता पर जोर देते हुए कहा कि ऐसे आयोजन समाज को सही दिशा प्रदान करने के साथ युवाओं में सकारात्मक ऊर्जा एवं राष्ट्रप्रेम जागृत करते हैं।
विज्ञापन




मुख्य वक्ता रमेश ने अपने संबोधन में वर्ष प्रतिपदा के ऐतिहासिक, सांस्कृतिक एवं वैज्ञानिक महत्व को बताया। उन्होंने इसे भारतीय परंपरा, संस्कृति और गौरव का प्रतीक बताते हुए स्वयंसेवकों को समाज सेवा, राष्ट्र निर्माण तथा सांस्कृतिक मूल्यों के संरक्षण के लिए निरंतर प्रयास करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि आज विश्व विभिन्न संघर्षों से जूझ रहा है, ऐसे में भारत ही वह राष्ट्र है जिसकी क्षमता और दृष्टि पूरे विश्व को साथ लेकर चलने की है। हमारी संस्कृति वसुधैव कुटुम्बकम् के आदर्श पर आधारित है, जो विश्व शांति एवं समरसता का मार्ग दिखाती है।
विज्ञापन




कार्यक्रम के समापन पर खंड संघ चालक रामचंद्र ने सभी अतिथियों, कार्यकर्ताओं एवं उपस्थितजनों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि ऐसे कार्यक्रम संगठन को मजबूत बनाते हैं और समाज में सकारात्मक बदलाव लाने में महत्वपूर्ण योगदान देते हैं। कार्यक्रम के दौरान सह विभाग प्रचारक अजीत, जिला प्रचारक विनय, जिला कार्यवाह शिवचरण, सह जिला कार्यवाह अनिल, जिला प्रचार प्रमुख जीवेश, खंड कार्यवाह दीपक, सह खंड कार्यवाह योगेंद्र सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे। साथ ही पनियरा विधायक ज्ञानेंद्र सिंह, चेयरमैन उमेश चंद जायसवाल, अर्जुन मौर्य, डॉ. प्रणव विश्वास, राजेश पाल एवं स्वयंसेवकों ने शिरकत की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें