फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार दिनों में संक्रमित लोगों की संख्या दो सौ के पार

विज्ञापन
विज्ञापन
चार दिनों में संक्रमित मरीजों की संख्या 200 के पार पहुंची
विज्ञापन

नवलपरासी(नेपाल)/ महराजगंज। नेपाल सिंधुपालचौक के जुगल गांवपालिका 3 गुम्बा गांव में विगत 5 दिनों से संदिग्ध वायरस की चपेट में 200 से अधिक लोग आ चुके हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय को भेजे गए पत्र के बाद वहां उच्चस्तरीय डाक्टरों की टीम ने वहां पहुंच कर मरीजों का इलाज शुरू कर दिया है। महाशाखा निर्देशक डॉ. विवेक लाल ने बताया कि अभी यह कह पाना मुश्किल है कि यह कोरोना वायरस है या स्वाइन फ्लू।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि स्वास्थ्य व जनसंख्या मंत्रालय को उच्च सतर्कता स्तर का पत्र भेज सहयोग की मांग की गई। जिसपर नेपाल सरकार ने उच्चस्तरीय डाक्टरों की टीम गुम्बा गांव भेजी गई है। टीम ने पीड़ित मरीजों का इलाज शुरू कर दिया है। अब तक की जांच में डॉक्टरों की टीम कुछ स्पष्ट बता पाने में असमर्थ है। नेपाल में विगत 6 सप्ताह से युवकों में स्वाइन फ्लू के जीवाणु देखने को मिले हैं। ऐसी रिपोर्ट राष्ट्रीय जनस्वास्थ्य प्रयोगशाला ने दी है। जब तक इस वायरस की सूक्ष्मता से जांच नहीं हो जाती, कुछ स्पष्ट बता पाना मुश्किल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें