फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो दिन में प्रशिक्षण लेंगे गणित के 23

विज्ञापन
विज्ञापन
दो दिन में प्रशिक्षण लेंगे गणित के 238 शिक्षक
विज्ञापन

महराजगंज। गणित विषय के शिक्षकों के रेमेडियल टीचिंग का फीडबैक प्रशिक्षण शुक्रवार व शनिवार को होगा। दो दिनों में गणित के कुल 238 शिक्षकों को प्रशिक्षित कर शिक्षण व्यवस्था की हकीकत को देखा जाएगा तथा सुधार संबंधी आवश्यक निर्देश भी दिए जाएंगे।
जिले के बृजमनगंज, धानी, फरेंदा, घुघली लक्ष्मीपुर व मिठौरा ब्लॉक के 118 शिक्षकों को 14 फरवरी को तथा पनियरा, परतावल, सिसवां, निचलौल, नौतनवां व सदर ब्लॉक के 120 शिक्षकों को 15 फरवरी को गणित का फीडबैक प्रशिक्षण दिया जाना है। प्रशिक्षण में आने वाले शिक्षकों से पहले चरण में दिए गए प्रशिक्षण के मुताबिक विद्यालय में कराए गए गतिविधियों के बारे में जानकारी प्राप्त की जाएगी तथा सुधार के दृष्टिगत आवश्यक दिशानिर्देश प्रदान किए जाएंगे। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान के प्रवक्ता अर्जुन शाही ने बताया कि प्रशिक्षण को लेकर सभी ब्लॉकों के खंड शिक्षा अधिकारियों को पत्र भेजते हुए शिक्षकों की उपस्थिति सुनिश्चित कराने को कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

छूटे शिक्षकों का 20 से 23 तक होगा प्रशिक्षण
गणित विषय के जिन शिक्षकों का प्रशिक्षण छूटेगा उसे पुन: 20, 22 व 23 फरवरी को ब्लॉकवार निर्धारण कर दिया जाएगा। प्रयास होगा कि विषय के मुताबिक शिक्षकों को समय से प्रशिक्षित कर दिया जाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें