फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: कोहरा से दृश्यता घटी, आवागमन दुश्वार

Tue, 28 Jan 2025 12:53 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। बदलते मौसम के बीच दो दिन से दिन की धूप ठिठुरन से निजात कुछ समय के लिए जरूर दिला रही, लेकिन धूप के कारण कोहरे में लगातार बढ़त दर्ज की जा रही है। घना कोहरा दृश्यता का ग्राफ बुरी तरह गिरा रहा है जिसके कारण सड़क पर यात्रा करने में मुश्किल हो रही है।
विज्ञापन

सोमवार को भी न्यूनतम तापमान आठ डिग्री बना रहा। वहीं अधिकतम तापमान 23 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। मौसम की आंख मिचौली का सिलसिला जारी है। पिछले पूरे सप्ताह गलन भरी ठंड में लगातार इजाफा हुआ जिससे समय चाहे दोपहर का ही रहा हो लोगों को ठिठुरने की मजबूरी थी। हालांकि रविवार से धूप कुछ असर डालने लगी, लेकिन सर्द हवाओं के साथ-साथ कोहरे में कोई परिवर्तन नहीं हुआ अपितु बढ़ोत्तरी दर्ज की गई।
सोमवार को कोहरा सुबह कुछ कम होने से धूप थोड़ी जल्दी जरूर खिल गई, लेकिन आठ किमी प्रति घंटा की रफ्तार वाली सर्द हवाओं ने धूप की गर्मी नहीं महसूस होने दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें