लक्ष्मीपुर। युवा कल्याण विभाग के तत्वावधान में दो दिवसीय ब्लाॅक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता लक्ष्मीपुर क्षेत्र के सरदार पटेल इंटरमीडिएट काॅलेज के क्रीडांगन में समापन शनिवार को हुआ। मुख्य अतिथि बीडीओ लक्ष्मीपुर मृत्युंजय यादव ने विजयी टीमों व खिलाड़ियों को शिल्ड, मेडल व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया।
मुख्य अतिथि ने कहा कि गांवों में बहुत सी प्रतिभाएं छिपी हुई हैं। युवा कल्याण विभाग अपने कार्यक्रमों के माध्यम से खिलाड़ियों को उनकी रूचि के अनुरूप खेल, सांस्कृतिक व रचनात्मक कार्यों के माध्यम से तराश कर जिला, मंडल व प्रदेश में मुकाम दिलाने का कार्य करता है। शिक्षा के साथ-साथ खेल भी आवश्यक है। खेल से मानसिक व शारीरिक विकास होता है।
खेल विद्या में कबड्डी सीनियर वर्ग बालक विशुनपुर कुर्थिया प्रथम, सरदार पटेल सोधी द्वितीय, कबड्डी जूनियर बालिका संवर्ग सोंधी प्रथम, पैसिया ललाइन द्वितीय, बैडमिंटन जूनियर बालिका वंशिका जायसवाल एकमा प्रथम, रिया सोंधी द्वितीय, कुश्ती जूनियर बालक 65 किग्रा अमित चौहान प्रथम, फुटबाल सीनियर वर्ग में भगवानपुर प्रथम, बैजनाथपुर चरका द्वितीय, भारतोल्लन 65 किग्रा पन्नेलाल सहानी प्रथम, बालक 100 जूनियर वर्ग दौड में प्रभाकर प्रथम, 200 मीटर सीनियर संवर्ग में अशोक यादव प्रथम, 1500 मीटर दौड सीनियर संवर्ग में शब्बीर ने प्रथम स्थान हासिल किया। इस दौरान क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी प्रवीण मिश्रा, ब्लाॅक कमांडर रफीक अहमद, अमरेश श्रीवास्तव, शकील अहमद, परवेज अहमद, परमेश्वर मौजूद रहे।