जिला अस्पताल के ओपीडी में लगी मरीजों की भीड़।
महराजगंज। रविवार ओपीडी की बंदी के कारण सोमवार को रोगियों की अधिकता देखी गई। अधिकतर वायरल व डायरिया के रोगी रहे। 13 रोगी ऐसे भी पहुंचे जो वायरल की चपेट में आकर स्वाद ही गंवा बैठे। किसी भी खाद्य का उन्हें स्वाद नहीं मिल रहा। जांच रिपोर्ट के आधार पर चिकित्सकों ने दवा परामर्श व हिदायत दी।
सोमवार को जिला अस्पताल की ओपीडी में 905 रोगियों का उपचार हुआ। डाॅ. पवन कुमार ने बताया कि वायरल में तेज बुखार बदन दर्द के साथ स्वाद ग्रंथियां भी प्रभावित होती है। इससे महक और स्वाद नहीं मिलता।
हालांकि जांच में किसी का ऑक्सीजन स्तर कम नहीं मिला जो इसके लिए कारक है। ऐसे में वायरल के रोगियों का स्वाद राइनाइटिस से प्रभावित हो रही। यह नाक और साइनस की परत के प्रभावित होने से हो रही। ऐसे रोगियों को पिपरमिंट इनहेलर व भाप लेने की सलाह दी गई।