महराजगंज।मौसम बदलने के साथ ही वायरल फीवर के मरीजों की संख्या बढ़ गई है। जिला अस्पताल में मरीज पहुंच रहे हैं। इसमें बच्चों की संख्या ज्यादा है। जिला अस्पताल में इसे लेकर डाक्टरों की टीम लगा दी गई। बच्चों के इलाज को लेकर विशेष व्यवस्था है। वायरल फीवर से पीड़ित मरीज खांसते खांसते परेशान हैं।
दवाएं और कफ सीरप के बाद भी खांसी 10 से 15 दिन बाद भी ठीक नहीं हो रही है। वहीं, डेंगू और मलेरिया के मरीज भी आ रहे हैं। मोहल्ले के लोगों का कहना है कि गंदगी होने के कारण्ा मच्छरों का प्रकोप और बढ़ गया है, जिससे शाम को घर के बाहर रहना मुश्किल हो जा रहा है। वहीं रात को भी कमरे में मच्छर लग रहे हैं, जिससे और अधिक परेशानी हो रही है।
सर्दी में हृदय रोगियों का ब्लड प्रेशर भी बढ़ने लगा है। बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. विशाल चौधरी ने बताया कि बुखार के मरीज आ रहे हैं। इसमें से अधिकांश को वायरल संक्रमण हो रहा है। कुछ मरीज मलेरिया के भी आ रहे हैं। तीन दिन तक बुखार सही न होने पर डॉक्टर से परामर्श ले लेना चाहिए।
वायरल फीवर के मरीजों में सात से 10 दिन में बुखार ठीक हो रहा है। मगर, पोस्ट वायरल इफेक्ट के चलते खांसी ठीक होने पर समय लग रहा है। उधर, सर्दी में हृदय रोगियों का ब्लड प्रेशर बढ़ने लगा है। बच्चों की देख रेख के लिए घर के लोगों को सावधानी रखनी होगी। क्योंकि मौसम का बदलाव होता है, जिसकी समझ बच्चों में नहीं होती है और वह संक्रमण बीमारियों के चपेट में आ जाते हैं।
सबसे अधिक परेशानी तब होती है जब बच्चा कुछ बोल नहीं पाता है, ऐसे में सभी को यह सावधानी रखनी चाहिए। डॉक्टर एएम भाष्कर ने बताया कि मौसम बदलने पर ब्लड प्रेशर कम ज्यादा होने लगता है। ऐसे में मरीज को अपने डॉक्टर से परामर्श ले लेना चाहिए, जिससे की समस्या न हो।