फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रामीणों ने भरी हुंकार, कार्य शुरू होने पर ही हटेंगे

Thu, 02 Jun 2016 12:37 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, महराजगंज
विज्ञापन
ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
चानकी घाट पुल की सड़क को मुख्य मार्ग से जोड़कर पिच कराने और सड़क की जद में आ रही किसानों की जमीनों का मुआवजा दिलाने की मांग को लेकर भाकियू नेता जिला पंचायत सदस्य सुरेश चंद साहनी के नेतृत्व में चल रहा अनिश्चित कालीन धरना तीसरे दिन भी जारी रहा। 
विज्ञापन


  बुधवार को धरना स्थल पर केवलापुर खुर्द के अलावा कानपुर नर्सरी, बेलौहा नर्सरी, दर्रा, टेढ़ी घाट, गंगापुर, दशरथपुर, लालपुर कल्याणपुर, रामनगर, कजरी, धोतिअहवा, अचलगढ़ नर्सरी, फुर्सतपुर बाजार, सलामतगढ़, बरगदवा राजा, विजयपुर, परासखांड़, बेलवा काजी, बागापार सहित तमाम गांवों के लोग मौजूद रहे। भाकियू नेता सुरेश चंद साहनी ने कहा कि जिला प्रशासन क्षेत्रीय जनता के आंदोलन को हल्के में ले रही है।

जनता की चुप्पी जिस दिन टूटी उस दिन शासन - प्रशासन में भूचाल आ जाएगा। उन्होंने कहा कि सरकारें जनता को गुमराह कर रहीं हैं। चानकी पुल अपने निर्माण के 17 साल बाद भी अपने विवशता पर आंसूं बहा रही है। पुल बनकर तैयार है लेकिन शासन की हीलाहवाली से सड़क नहीं बन पा रही है।सामाजिक कार्यकर्ता रवींद्र जैन ने कहा कि अब आर-पार की लड़ाई लड़ी जाएगी। 
विज्ञापन


जनता के इस समस्या का निदान किसी नेता या जनप्रतिनिधि के पास नहीं है। जिला पंचायत सदस्य मुनीब चौहान और जुगानी जायसवाल ने कहा कि अपने ही देश में रहकर विकास के लिए भीख मांगनी पड़ रही है। सरकारें अंग्रेजों जैसा व्यवहार कर रही हैं। युवा नेता दिग्विजय सिंह चौधरी, जीतेन्द्र आर्य ने कहा कि चानकी पुल के शिलान्यास से लेकर आज तक नेताओं ने केवल गलत बयानबाजी की है।

अब यह आंदोलन किसी भी हाल में रुकने वाला नहीं है। धरने को युवा नेता ईश्वर चंद गौतम, अवधेश वर्मा, सतीश यादव आदि ने भी संबोधित किया। प्रसिद्ध लोकगायक क्रांति साहनी नेे बिरहा गीतों के माध्यम से लोगों को जागरूक किया। बलिकरन चौधरी, रमाशंकर निषाद, रमेश साहनी, राकेश, जीतेन्द्र यादव, सुल्ताना साहनी, प्रदीप कुमार, रुदल साहनी, राममिलन यादव, फेकू, रामविभूति, जीतेन्द्र सिंह, विजय सिंह, विजय राव, बनवारी सहित तमाम लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें