28 जून को आई तेज आंधी और पानी से नगर के कई वार्डो में बिजली के पोल टूट कर गिर गए। जिला जेल आवास की बाउंड्रीवाल गिर जाने से रहने वाले लोगों को काफी दिक्कत महसूस हो रही है। जेल अधीक्षक अनिल कुमार राय ने बताया की तेज आंधी तूफान आने से दो सौ फुट लंबी बाउंड्रीवाल गिर गई। इससे आवारा पशु और अन्य लोगों के आने जाने का डर बना हुआ है।