फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: मुख्यालय से जुड़ेंगे गांव, अनुबंध पर चलाई जाएंगीं बसें

विज्ञापन
विज्ञापन
मुख्यमंत्री ग्राम परिवहन सेवा के तहत चिह्नित कर लिए गए हैं 70 गांव
विज्ञापन

सीएनजी व इलेक्ट्रिक बसों का किया जाएगा संचालन
31 मार्च तक पूरा कर लिया जाएगा सर्वे


महराजगंज। मुख्यमंत्री ग्राम परिवहन सेवा के तहत डिपो के मार्फत अनुबंधित बसें ग्राम पंचायतों तक संचालित करने की व्यवस्था बनाई गई है। शासन से प्राप्त निर्देश के क्रम में विभाग ने रूटों का सर्वे शुरू किया है। सर्वे में अब तक 70 ग्रामीण रूट तय किए गए हैं। यह सर्वे 31 मार्च तक पूरा कर लिया जाएगा। इसके बाद निजी वाहन चालकों से अनुबंध आवेदन लेकर उन्हें मुख्यालय से ग्राम पंचायतों तक जोड़ने के लिए संचालन की अनुमति दी जाएगी।

एआरएम महराजगंज सर्वजीत वर्मा ने बताया कि नए रूटों पर रोडवेज की अनुबंधित बसों का संचालन किया जाएगा। रोडवेज निजी बस मालिकों से 10 साल के लिए अनुबंध करेगा। अनुबंध की सीमा को बाद में पांच साल और बढ़ाया जा सकता है। संचालन से होने वाली आय संचालक की होगी। बस सेवा शुरू करने के लिए आवेदन मिलने के बाद 45 दिन के अंदर प्रक्रिया को पूरा किया जाएगा। ग्रामीण रूटों पर संचालित होने वाली इन बसों के लिए परमिट की अनिवार्यता नहीं होगी।
विज्ञापन

ग्राम पंचायतों को ब्लॉक, तहसील और जिला मुख्यालय से जोड़ने की कवायद शुरू किया गया है। इस योजना में एक निश्चित शुल्क लेकर संचालन की अनुमति दी जाएगी। डिपो सूत्रों के मुताबिक 70 ग्राम पंचायतों को सर्वे में चिह्नित किया जा चुका है।
विज्ञापन


वर्जन

जनपद मुख्यालय से ग्राम पंचायतों को जोड़ने के लिए अनुबंध पर सीएनजी या इलेक्ट्रिक बस संचलित होना है। अब तक के सर्वे में 70 गांव चयनित किए गए हैं। यह सर्वे 31 मार्च तक पूरा कर लिया जाएगा। इसके बाद अनुबंध के आवेदन आमंत्रित किए जाएंगे।

-सर्वजीत वर्मा, एआरएम।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें