फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: दिन में करते स्टोर...रात में बॉर्डर पार पहुंचा हो रहे मालामाल

विज्ञापन
विज्ञापन
बरामदगी खोलती है बॉर्डर पर हो रही तस्करी का पोल
विज्ञापन


नेपाल से विदेशी मक्का 60 रुपये किलो खरीदकर भारत में बेचते हैं 100 रुपये किलो की दर से
ठूठीबारी। दोगुना मुनाफा के चक्कर में धंधेबाज बॉर्डर पर तस्करी को अंजाम दे रहे हैं। तस्कर दिन के उजाले में चीनी, चावल बॉर्डर के पास एकत्र करते हैं। अंधेरा होते ही बॉर्डर के पार पहुंचा देते हैं। इन दिनों नेपाल से विदेशी मक्का, अखरोट और भारतीय सीमा क्षेत्र से काफी बीज कास्मेटिक, जूता की तस्करी जोरों पर है।
सीमा खुली होने के कारण तस्कर इसका लाभ उठा रहे हैं। हालांकि समय-समय पर पुलिस और जीएसटी की टीम कार्रवाई करती रहती है। तस्कर नेपाल से विदेशी मक्का 60 रुपये किलो खरीदकर भारत में 100 रुपये किलो बेचते हैं। नेपाल में अखरोट 250 रुपये किलो भारत में आने पर 500 रुपये किलो, लेबल लगे जूतों की भारतीय कीमत 200 रुपये है नेपाल में जाते ही इसकी कीमत 600 सौ भारतीय रुपये हो जाती है।
विज्ञापन

वहीं कोजिक एसिड एंड टर्मरिक क्लिसिंग क्रीम 36 रुपये पीस मिलता है जो नेपाल में रेट लेबल लगा 200 से 300 रुपये में बिकती है। इसका ज्यादा उपयोग मसाज सेंटरों एवं बार में किया जाता है। भारत में काफी बीज 1,100 रुपये किलो है। नेपाल में इसे 3000 रुपये किलो में बेचकर तस्कर मालामाल हो रहे हैं।
बृहस्पतिवार की रात ठूठीबारी कोतवाली क्षेत्र के लक्ष्मीपुर खुर्द में निचलौल नायब तहसीलदार प्यूस जायसवाल, कस्टम अधीक्षक भगवान शाह, लक्ष्मीपुर खुर्द पुलिस चौकी इंचार्ज मनीष कुमार पटेल की संयुक्त टीम की ओर से छापेमारी में भारी मात्रा में अवैध सामान बरामद हुआ था।
निचलौल कस्टम अधीक्षक भगवान शाह ने बताया कि लक्ष्मीपुर खुर्द में एक घर में रखे भारी मात्रा में करीब 7 लाख रुपये के काफी बीज, 120 बोरी सरसो, 6 बंडल जूता व कास्मेटिक मिला था। इसमें व्यापारी द्वारा काफी बीज व सरसों संबंधित कागजात मौके पर दिखाए जाने पर छोड़ दिया गया। छह बंडल सामान में प्रत्येक बंडल में 222 पीस जूता, कास्मेटिक में 672 पीस कोजीक एसिड एंड टर्मरिक क्लिसिंग फेसवाश बरामद किया गया था।
वर्जन
बॉर्डर पर तस्करी रोकने के लिए सख्ती बरती जा रही है। किसी भी हाल में बॉर्डर से तस्करी नहीं होने दी जाएगी। लगातार कार्रवाई की जा रही है।
-भगवान शाह, कस्टम अधीक्षक, निचलौल

केस नंबर एक
14 मार्च को भारत नेपाल सीमा स्तंभ संख्या 505 तुरकहियां जाने वाले मार्ग समय माता मंदिर पुलिया के पास से एक बाइक, 10 साइकिल, 50 किलोग्राम के 37 बोरी विदेशी मक्का एसएसबी टीम ने बरामद किया था।
विज्ञापन


केस नंबर दो
- 10 फरवरी को भरवलियां गांव के सिवान एक गन्ने की खेत में 19 बोरी 9.5 कुंटल विदेशी मक्का एसएसबी टीम ने बरामद किया था।

केस नंबर तीन
लक्ष्मीपुर खुर्द पुलिस 12 जनवरी को भरवालिया पुल के पास गन्ने की खेत से लावारिस हालात में 1597 पीस चाइनीज ई-सिगरेट (इलेक्ट्रानिक सिगरेट) बरामद किया। ई सिगरेट की अनुमानित अंतरराष्ट्रीय कीमत लगभग 25 लाख रुपये की बताई गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें