फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: ग्राम सचिवालयों में भी आधार कार्ड बनवा सकेंगे ग्रामीण

Tue, 29 Jul 2025 01:00 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। अगस्त से ग्राम सचिवालय में आधार सुधार, निर्माण, बदलाव इत्यादि की सुविधा शासन स्तर से उपलब्ध कराई जाएगी। विभाग उन ग्राम सचिवालयों की सूची तैयार कर रहा है जहां कामन सर्विस सेंटर बेहतर कार्य कर रहे हैं।
विज्ञापन

सूची में उन पंचायत सहायकों का नाम भी उल्लेखित किया जा रहा जो बेहतर कार्य कर रहे हैं। चयनित सचिवालय में 15 अगस्त से यह सुविधा प्रभावी कर दी जाएगी। पंचायती राज विभाग के निदेशक की तरफ से एक पत्र डीपीआरओ कार्यालय को प्राप्त हुआ है। पत्र में ऐसे 50 ग्राम सचिवालय की सूची मांगी गई है जहां कामन सर्विस सेंटर बेहतर कार्य कर रहे हैं।
अच्छा काम करने वाले पंचायत सहायकों को चिह्नित करने के लिए कहा गया है। तैयार सूची में शामिल सचिवालयों में आधार निर्माण का अधिकार उपलब्ध कराया जाएगा। चयनित ग्राम पंचायतों में ग्रामीणों को आधार कार्ड बनवाने, सुधार करवाने करवाने में सुविधा मिल सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें