फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: बदहाल सड़क और जलभराव से ग्रामीण परेशान, लगाई गुहार

विज्ञापन
विज्ञापन
चौक बाजार। सदर ब्लॉक क्षेत्र की ग्राम सभा बागापार के बेलहिया टोले में बदहाल सड़क और जलभराव की समस्या से आजिज ग्रामीणों ने शनिवार को जिलाधिकारी से मिलकर गुहार लगाई।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने जिलाधिकारी को दिए ज्ञापन में कहा कि बदहाल सड़क और उस पर हुए जलभराव से उनका जीवन दुश्वार हो गया है। कहा है कि गांव की मुख्य पक्की सड़क जगह-जगह टूटकर गड्ढों में तब्दील हो चुकी है, जिससे बरसात के दिनों में सड़क पर कीचड़ और पानी भर जाता है। इससे राहगीरों, स्कूली बच्चों और बुजुर्गों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि गांव स्थित कम्पोजिट विद्यालय जाने वाले बच्चे आए दिन फिसलकर घायल हो रहे हैं। सड़क की हालत इतनी खराब है कि उस पर पैदल चलना भी मुश्किल हो गया है। करीब 200 मीटर तक सड़क पर जलभराव से लोगों का आवागमन प्रभावित है और हालात नारकीय बने हुए हैं। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र सौंपकर क्षतिग्रस्त मार्ग पर आरसीसी या इंटरलॉकिंग सड़क के साथ नाली निर्माण कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें