फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: सड़क निर्माण को लेकर ग्रामीणों ने डीएम को सौंपा ज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। परतावल विकास खंड अंतर्गत बड़हरा बरईपार गांव के ग्रामीणों में सड़क निर्माण को लेकर गहरा आक्रोश है। बुधवार को कलक्ट्रेट परिसर में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा और अनुसूचित जाति टोले में अधूरे पड़े सड़क निर्माण कार्य को शीघ्र पूरा करने की मांग की।
विज्ञापन



आरएन भारती ने बताया कि गांव के अनुसूचित जाति बस्ती में सड़क निर्माण का काम काफी समय पहले शुरू हुआ था, लेकिन ठेकेदार या विभागीय लापरवाही के कारण यह कार्य बीच में ही अधूरा छोड़ दिया गया। बारिश के मौसम में गड्ढों और कीचड़ से ग्रामीणों को आवागमन में भारी परेशानी हो रही है। स्कूली बच्चे, बुजुर्ग और महिलाएं सबसे अधिक प्रभावित हैं। उन्होंने कहा कि पहले तहसील स्तर पर और फिर जिला प्रशासन को कई बार पत्र सौंपे गए, लेकिन कोई ठोस कार्यवाही नहीं हुई।



ज्ञापन में ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से मांग की है कि अधूरे सड़क निर्माण को प्राथमिकता पर पूरा कराया जाए। उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांग जल्द पूरी नहीं हुई तो वे अनशन पर बैठने को मजबूर होंगे। ज्ञापन सौंपने के दौरान जीतन, लीलावती, सावित्री, हीरामन, जोखू, संतराम सहित दर्जनों ग्रामीण उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें