फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: चहारदीवारी का निर्माण ग्रामीणों ने रोका

विज्ञापन
देवदह बौद्ध स्तूप के बाउंड्रीवाल के निर्माण को लेकर हंगामा करते ग्रामीण।
विज्ञापन
नौतनवा। ग्राम पंचायत बनरसिहा कला में स्थित देवदह बौद्ध स्तूप के बाउंड्रीवाल निर्माण को लेकर ग्रामीणों ने शुक्रवार को हंगामा किया। ग्रामीणों का आरोप है कि उनकी जमीन पर प्रशासन बाउंड्रीवाल का निर्माण करवा रहा है। हंगामे की वजह से काफी देर तक निर्माण कार्य बाधित रहा। लक्ष्मीपुर के बनरसिहा कला में देवदह के प्राचीन टीले का उत्खनन किया गया था। टीले के संरक्षण के लिए पर्यटन विभाग बाउंड्रीवाल का निर्माण करा रहा है। ग्रामीणों ने निर्माण कार्य रोकते हुए जमकर हंगामा किया। ग्रामीण इंदू, गुड्डू, रामसूरत, अशोक, किशोर, रमेश, महेश सुभाष व अन्य ने बताया कि बौद्ध टीले के निकट उनके निजी खेत पर पर्यटन विभाग बाउंड्रीवाल करवा रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि जमीन का मुआवजा देने के बाद बाउंड्रीवाल का निर्माण कराया जाए। ग्रामीणों के विरोध के बाद पर्यटन विभाग के ठेकेदार कर्मियों और ग्रामीणों के बीच काफी हंगामा हुआ।
विज्ञापन

ग्राम प्रधान अमित सिंह ने बीच-बचाव करके ग्रामीणों को शांत कराया। ग्रामीणों ने कहा कि हमारी जमीन को छोड़कर बाउंड्रीवाल का निर्माण कराया जाए। ग्रामीणों ने कहा कि मुआवजा लिए बगैर अपनी जमीन पर कोई निर्माण नहीं होने देंगे।
विज्ञापन

नायब तहसीलदार नौतनवा सौरभ श्रीवास्तव ने बताया कि मामला संज्ञान में नहीं है। जांच करवाई जाएगी और ग्रामीणों के साथ अन्याय नहीं होने दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें