फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: ग्रामीणों ने छह पेटी देसी शराब पकड़ पुलिस को सौंपा

विज्ञापन
विज्ञापन
निचलौल। थाना क्षेत्र के गांव डोमा में शुक्रवार रात में ग्रामीणों ने एक बोलेरो में छिपाकर रखी गई 6 पेटी अवैध देशी शराब पकड़कर चालक और शराब को पुलिस को सौंप दिया।
विज्ञापन

शनिवार को शराब को जब्त कर बोलेरो चालक के खिलाफ केस दर्ज कर पुलिस कार्रवाई में जुट गई है। उपनिरीक्षक की तहरीर पर यह कार्रवाई की गई है। इतनी बड़ी मात्रा में शराब बरामदगी के बाद लोग इसे लेकर तरह-तरह की चर्चा कर रहे हैं।
ग्रामीणों की सूचना पाकर मौके पर पहुंचे उपनिरीक्षक सुबास यादव के मुताबिक वह टीम के साथ क्षेत्र के चंदा गुलरभार पुलिस चौकी पर मौजूद थे। सूचना मिली कि डोमा गांव में ग्रामीणों ने एक बोलेरो वाहन पकड़ा है, जिसमे अवैध शराब छिपाकर रखी गई है। तत्काल मौके पर पहुंच पहले ग्रामीणों को शांत कराया गया। बोलेरो की तलाशी ली गई तो छिपाकर रखी गई कुल 6 पेटी देशी शराब बरामद हुई। मौके से तत्काल बोलेरो चालक को भी गिरफ्तार कर लिया गया। बोलेरो चालक ने पूछताछ में अपना नाम सुबाष चौधरी निवासी ओबरी बताया है। कागजात मांगने पर वह गिड़गिड़ाने लगा। प्रभारी थाना उपनिरीक्षक शैलेंद्र कुमार के अनुसार उपनिरीक्षक सुबास यादव की तहरीर पर आरोपी बोलेरो चालक सुबाष चौधरी निवासी ओबरी के खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें