फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: गुजरात में युवक की संदिग्ध हालात में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
परसामलिक। गुजरात कमाने गए स्थानीय थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत बैकुंठपुर उर्फ बोदवार निवासी उमेश यादव (38) की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। शनिवार को शव गांव पहुंचा तो कोहराम मच गया। बताया गया है कि उमेश यादव का शव गुजरात में रेलवे ट्रैक पर संदिग्ध परिस्थितियों में मिला। रेलवे पुलिस शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त में जुटी थी। इसी बीच घटना की जानकारी गुजरात में ही अलग-अलग जगहों पर काम करने वाले मृतक के दो अन्य भाइयों को हुई तो दोनों आनन-फानन में घटनास्थल पर पहुंंचे और शव की शिनाख्त की। शिनाख्त के बाद रेलवे पुलिस ने कागजी कार्यवाही पूरी कर शव को भाइयों को सौंप दिया। शनिवार की सुबह दोनों भाई जब शव लेकर घर पहुंचे तो परिजन चीखने-चिल्लाने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें