फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: तेंदुए से ग्रामीण भयभीत, वन विभाग की टीम कर रही तलाश

Fri, 03 Jan 2025 07:10 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
लक्ष्मीपुर। पुरंदरपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत विशुनपुर कुर्थिया में ईंट भट्ठे के पास तीन दिन पहले एक मजदूर पर हमला करने के बाद से तेंदुए का पता नहीं चल रहा है। इससे लोगों में दहशत है। तेंदुए की तलाश वन विभाग की टीम कर रही है।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक, बुधवार को लक्ष्मीपुर क्षेत्र के ग्राम पंचायत विशुनपुर कुर्थिया में ईंट भट्ठे पर काम करने वाले मजबूर पर तेंदुए ने हमला कर दिया था। तभी से वन विभाग उसकी तलाश कर रही है, लेकिन उसका कहीं पता नहीं चल रहा है। दूसरी तरफ ग्रामीणों में दहशत है। शााम होते ही लोग घर से बहुत जरूरी होने पर ही निकल रहे हैं। ग्रामीणों ने बताया कि लक्ष्मीपुर जंगल के आसपास स्थित ग्राम पंचायत एकमा, मल्हनी फुलवरिया, विशुनपुर कुर्थिया, भगवानपुर, बसंतपुर, बरगदवा, मठियाईदु, मानिक तालाब, रानीपुर, रघुनाथपुर, महेशपुर महेडिया, गौहरपुर, विशुनपुर फुलवरिया, रुदलापुर आदि गांवों के लोगों में तेंदुए की दहशत है। पिछले कई दिनों से इन गांवों के आसपास तेंदुए को देखा जा रहा है। रेंजर वेदप्रकाश शर्मा ने बताया कि तेंदुए की तलाश में वन कर्मियों की टीम लगी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें