फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: पुलिया बनी, एप्रोच रोड बनाना भूले जिम्मेदार

विज्ञापन
विज्ञापन
परतावल। श्यामदेउरवां-बड़हरा बरईपार मार्ग पर नहर की पुलिया तो बन गई लेकिन दोनों तरफ एप्रोच रोड नहीं बनने से राहगीरों को परेशानी हो रही है। बारिश के दौरान रास्ते में कीचड़ और गड्ढों के कारण हादसे का खतरा बढ़ जाता है।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों के मुताबिक, पुलिया के दोनों तरफ रास्ता ठीक नहीं होने से दोपहिया और चारपहिया वाहन चालकों को आने-जाने में दिक्कत होती है। फिसलन के कारण वाहन चालकों को संभलकर गुजरना पड़ता है। ग्रामीणों का कहना है कि पुलिया बनने से आवागमन आसान होने की उम्मीद थी, लेकिन एप्रोच रोड के अभाव में इसका पूरा लाभ नहीं मिल पा रहा है।सोहन चौधरी, मनीष, अशोक, दिलीप और संतोष सहित अन्य ग्रामीणों ने जिला प्रशासन और सिंचाई विभाग से जल्द एप्रोच रोड बनवाने की मांग की है।
विज्ञापन

इस संबंध में सिंचाई विभाग के अवर अभियंता अजीत कुमार ने बताया कि पुलिया की एप्रोच रोड जल्द बनवा दी जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें