फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: चकबंदी प्रक्रिया में फर्जीवाड़े के आरोप में ग्रामीणों ने प्रदर्शन कर ज्ञापन सौंपा

विज्ञापन
विज्ञापन
नौतनवा। लक्ष्मीपुर ब्लॉक क्षेत्र स्थित ग्राम सभा भगवानपुर के ग्रामीणों ने बृहस्पतिवार को तहसील कार्यालय में अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के मौके पर ग्रामीणों ने सीएम व एसडीएम को ज्ञापन सौंपकर अपनी मांगों से अवगत कराया।
विज्ञापन

एसडीएम-सीएम को सौंपे ज्ञापन में विनोद कुमार और सुमिरन ने बताया कि ग्राम सभा में चकबंदी प्रक्रिया के दौरान करीब एक वर्ष पूर्व श्मशान एवं कब्रिस्तान के नाम पर 14-14 डिस्मिल जमीन को सुरक्षित किया गया था। आरोप है कि अब विभागीय अधिकारियों द्वारा फर्जी तरीके से कब्रिस्तान के रकबे को बढ़ाकर 80 डिस्मिल कर दिया गया है।
वहीं गांव के संतोष, राममिलन, कृष्णा, उमाशंकर, मुकेश, मनोज, राजमन, रमई, रामकरन, रैतू, कन्हई, मुन्ना, मिंटू और शैलेष ने बताया कि इसके अलावा आबादी के नाम से दर्ज जमीन को भी फर्जीवाड़ा कर तालाब में तब्दील कर दिया गया है। ग्रामीणों ने एसडीएम एवं मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर पूरे मामले की निष्पक्ष जांच करा कर दोषी अधिकारियों और कर्मचारियों के विरुद्ध विभागीय एवं कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें