फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: विद्युत पोल लगाने गई टीम का ग्रामीणों ने किया विरोध

विज्ञापन
विज्ञापन
परतावल। गोरखपुर जाने वाले मार्ग एनएच 730 पर उर्दहनी के पास विद्युत पोल लगाने पहुंची बिजली निगम की टीम को स्थानीय लोगों के भारी विरोध का सामना करना पड़ा। विरोध इतना बढ़ गया कि कर्मचारियों को पुलिस बुलानी पड़ी। पुलिस के हस्तक्षेप से मामला शांत कराकर पोल लगाया गया।
विज्ञापन

शनिवार को विद्युत उपकेंद्र परतावल की टीम सड़क किनारे नया विद्युत पोल लगाने पहुंची थी। स्थानीय निवासियों ने इसका विरोध करते हुए कहा कि इस मार्ग पर पहले से ही हादसे होते रहते हैं और सड़क से सटे पोल लगाने से दुर्घटनाओं की आशंका और बढ़ जाएगी। स्थानीय निवीस रामफल और राम अचल ने बताया कि 11 हजार वोल्ट की लाइन का पोल मकान के निकट लगाना लोगों की जान जोखिम में डालने जैसा है।
विरोध बढ़ता देख कर्मचारियों ने उच्चाधिकारियों को सूचना दी। सूचना पर अवर अभियंता जुगनू अंसारी मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। इसके बाद पुलिस बुलाई गई। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर लोगों को समझा-बुझाकर विवाद को शांत कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें