फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: नाला निर्माण में धांधली को लेकर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
निचलौल। क्षेत्र के मुसहर बस्ती बढ़या में नाला निर्माण चल रहा है। आरोप है कि जिम्मेदारों की मनमानी का फायदा उठाते हुए ठेकेदार जमकर कर रहा है। ऐसे में आक्रोशित ग्रामीणों ने जिम्मेदारों के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया और निर्माणाधीन नाला की जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की।
विज्ञापन

ग्रामीण भरत सिंह, दीपक गौंड, साबिर, वशिष्ट, रामेश्वर आदि ने बताया कि गांव नारायणी नदी और जंगल के किनारे बसा हुआ है। ऐसे में यहां जल निकासी की दिक्कत होती है। इससे निजात के लिए यहां एक मीटर चौड़े नाले का निर्माण चल रहा है। इसमें विभाग के जिम्मेदारों की मनमानी के चलते संबंधित ठेकेदार की ओर से जमकर धांधली की जा रही है।
निर्माणाधीन नाला में दोयम दर्जे की सामग्री का इस कदर प्रयोग किया गया है, की हल्की ठोकर में नाला धराशायी हो जा रहा है। ग्रामीणों ने आगे कहा कि जिम्मेदारों की मनमानी का फायदा उठाते हुए ठेकेदार नाला का निर्माण कराकर चला जाएगा। लेकिन कुछ ही दिनों बाद नाला टूटने के चलते उनकी दुश्वारियां बढ़ जाएंगी। जल्द निर्माणाधीन नाला में प्रयोग होने वाली सामग्री की जांच नहीं की गई, तो वह लोग जिला मुख्यालय पहुंच आंदोलन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में एसडीएम सिद्धार्थ गुप्ता ने बताया कि मामले की जानकारी मिली है। निर्माणाधीन नाले की जांच कराकर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें