फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मांगों को लेकर धरने पर बैठे ग्रामीण

Wed, 18 May 2016 01:16 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, महराजगंज
विज्ञापन
protstes - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
चकदह के ग्रामीण मंगलवार को लालपुर टोले स्थित रामजानकी मंदिर परिसर में ग्राम प्रधान की ओर से की गई अनियमितता को लेकर अनिश्चितकालीन धरने पर बैठ गए। नायब तहसीलदार के पहुंचकर उनकी मांगे सुनी इसके बाद धरना समाप्त   किया गया।
विज्ञापन


 नौतनवां ब्लाक के लोहिया गांव चकदह के ग्रामीण पांच सूत्रीय मांग को लेकर जिला पंचायत सदस्य नरसिंह पांडेय एवं पूर्व प्रधान राधेश्याम समेत भारी संख्या में अनिश्चित कालीन धरने पर बैठ गए।

ग्रामीणों की मांग है कि मृतक महिला ग्राम प्रधान बदरुन्निशा के प्रकरण की जांच कराकर चुनाव निरस्त कराया जाए, अबरुन की वोटर आईडी से छेड़-छाड़ कराकर बदरुन का वोटर आईडी नंबर बताने वाले पति अब्दुल सत्तार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार किया जाए।
विज्ञापन


धन उगाही कर व्यक्ति विशेष को दी गई सोलर लाइट को सार्वजनिक जगहों पर लगवाया जाए, लोहिया आवास एवं शौचालय के चयन में की गयी अनियमितता की जांच कराई जाए, मृतक बदरुन का फर्जी हस्ताक्षर कर बैंक से पैसा निकालने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाए। सूचना पाकर प्रभारी तहसीलदार तन्मय पांडेय तथा थानाध्यक्ष नौतनवां रामायण यादव पहुंचे। वार्ता के बाद ग्रामीणों ने डीएम को संबोधित पांच सूत्रीय मांग पत्र देकर धरने को  समाप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें